Tuesday, December 8, 2015

10 Latest Hindi Jokes | Part I

Read Latest Hindi Jokes

आज का ज्ञान:
आप चाहे कितने ही काबिल बन जाओ लेकिन अगर सब्जी वाले से धनिया मुफ्त नहीं ला सकते तो घर वालों की नज़र में आपसे ज्यादा नाकाबिल इंसान कोई नहीं है।
_______________________________________________________________________________

पप्पू (मोबाइल पर): भाई, कॉलेज में लड़ाई हो गयी है। जल्दी से गाड़ी में लड़के भर के पहुँच।
बंटी: भाई, अपनी गाड़ी ODD नम्बर की है और आज EVEN नम्बर का दिन है। चुपचाप मार खा ले।
_______________________________________________________________________________

दिल्ली में रात की शिफ्ट में नौकरी करने वाले कल ये सोच-सोच कर दिन भर न सो सके कि...
.
.
.
.
.
.
.
.
वो अगर रात में ऑफिस जायेंगे तो सुबह वापस कैसे आएंगे।
_______________________________________________________________________________

अब दिल्ली की लड़कियों को दो-दो बॉयफ्रेंड रखने पड़ेंगे।
एक ODD नम्बर की गाड़ी वाला और दूसरा EVEN नम्बर की गाड़ी वाला।
_______________________________________________________________________________

मुख्यमंत्री केजरीवाल के ODD & EVEN के नियमानुसार अगर आप बारात लेकर किसी के घर जाते हो तो तो परसों आपकी वापसी होगी।
पुराने दिन वापस आ गए। अब बारात तीन दिन रुका करेगी।
_______________________________________________________________________________

मेरे पास बिल्डिंगे है, प्रॉपर्टी है, बंगला है, बैंक बैलेंस है गाडी है, क्या है तुम्हारे पास?
मेरे पास Odd और Even नंबर की 2 गाड़ियाँ हैं।
_______________________________________________________________________________

टीचर: A B C D सुनाओ
पप्पू: A B C D E F G H I J K L N O Q R S T U V W X Y Z
टीचर: P M कहाँ गया?
पप्पू: Foreign Tour पे।
_______________________________________________________________________________

पत्नी: सुनिये जी, मुझे एक नई साड़ी ख़रीदनी है।
पति:मगर तुम्हारी अलमारी तो साड़ियों से भरी पड़ी है।
पत्नी: अरे वो साड़ियाँ तो सारे मोहल्ले की औरतें देख चुकी हैं।
पति (झल्लाकर): तो फिर साड़ी क्या लेनी, मोहल्ला ही बदल लेते हैं।
_______________________________________________________________________________

शराबियों से ज्यादा शिष्टाचारी कोई नहीं होता - अगर Peg तबियत से लगे हों तो!
टकराई हुई भैंस को भी 'बहन जी सॉरी' बोलकर आगे बढ़ जाते हैं।
_______________________________________________________________________________

पत्नियों के जितने भी वर्गीकरण किये सब गलत हैं! पत्नियां 2 ही प्रकार की होती हैं।
पहली, सुंदर सुशील सर्वगुण सम्पन्न पत्नी और दूसरी आपकी अपनी पत्नी।
_______________________________________________________________________________
Funny Pictures Blog
Rated 4.7/5 based on 350 reviews